मोतिहारी, जनवरी 8 -- पीपराकोठी। मोतिहारी प्रखंड के घनश्याम पकड़ी ग्राम में फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना के अंतर्गत प्रक्षेत्र भ्रमण सह कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को इसका आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घनश्याम पकड़ी सहित आसपास के गांवों से लगभग 40 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें महिला किसानों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए फसल विविधीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे पारंपरिक कृषि प्रणाली में शामिल करने से होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों की जानकारी दी तथा किसानो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.