जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- महिला के बयान पर 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज घोसी, निज संवाददाता मोदनगंज प्रखंड के रुकुनपुरा गांव में चना के बीज लगे खेत में पिकअप वैन घुसाने को लेकर हुए विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संदर्भ में पीड़ित महिला नीरू देवी ने स्थानीय थाना में 12 लोगों के विरुध प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने प्राथमिक की में उल्लेख किया है के कुछ लोगों के द्वारा एक पिकअप वैन उनके चना लगे खेत से ले जाया जा रहा था इस बात को लेकर जब उनके द्वारा विरोध किया गया तो गांव के हैं सूरज कुमार समेत 12 की संख्या में शामिल लोग उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष पवन दास ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...