बदायूं, जनवरी 21 -- मूसाझाग। सराय पिपरिया क्षेत्र में तैयार उर्द की फसल ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट करने और जबरन कब्जे की कोशिश के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर फसल नुकसान, अवैध जुताई और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बरेली के राजेंद्र नगर की रहने वाले ऊषा सिंह पत्नी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया स्थित उनके खेत में उर्द की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी थी। आरोप है कि बरेली के लाल फाटक रोड के रहने वाले विश्वनाथ सिंह, उनकी पत्नी विद्यावती, आशीष कुमार सिंह उर्फ अंशु, सराय पिपरिया के रहने वाले मुन्नेदर सिंह उर्फ मुन्ने, उनके बेटे अमित कुमार सिंह और दो अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर लेकर खेत में घुसकर जबरन जुताई कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.