शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- नवीन मंडी समिति में किसानों एवं व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए तीन करोड़ की लागत से कई विकास कार्य किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को फसल रखने के लिए बड़े टीन शेड की कई वर्षों से जरूरत थी एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर शासन द्वारा 3 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बजट से किसानों के लिए टीन शेड, चार नग ऑटोमेटिक आरओ, दुकानों की छत मरम्मत कार्य, जर्जर पड़े तीन आवासों का निर्माण, कुछ व्यापारियों की दुकानों के मरम्मत कार्य, हॉट मिक्स एवं इंटरलॉक रोड निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन से रुपया स्वीकृत होने के बाद आ गया है अब टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.