लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र सौंपकर आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अवधि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी जाए, जिससे अभी तक बीमा योजना के लिए पंजीकरण से वंचित किसानों को भी इस योजना में पंजीकरण का अवसर मिल सके। श्री शाही ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री से मिलकर फसल बीमा योजना की अवधि 15 दिन बढ़ाने संबंधी अपना पत्र उन्हें सौंपा। श्री शाही ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों द्वारा बीमा कराने की तिथि 31 जुलाई है। यूपी के कुछ किसानों द्वारा अभी तक बीमा नहीं कराया गया है। राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है तथा 23 से अधिक जिले अत्यधिक वर्षा एवं 8 जिले कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.