हमीरपुर, फरवरी 6 -- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने के लिए जय जवान जय किसान एसोशिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है। जय जवान जय किसान संगठन के अध्यक्ष गुलाब सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मूल उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। लेकिन 2024-25 में इस योजना में भ्रष्टाचार किया गया है। इससे किसानों का विश्वास टूटा है। उन्होंने बताया कि 16 जून 25 को नुकसान होने के बाद बीमा कंपनी ने क्लेम नहीं दिया। बीमा कंपनी ने 2014 में खरीफ की खराब फसल का किसानों को 100, 200, 700 और 1100 रुपए दिए थे। बीमा कंपनी ने लेखपालों से सांठगांठ करके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.