महोबा, नवम्बर 12 -- महोबा, संवाददाता। जिले में फसल बीमा के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा सीएम की चौखट तक पहुंच गया है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को पत्र भेजकर भ्रष्टाचार की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है।नटवरलालों ने किसानों की खेती पर फर्जी बटाईदार बनकर कूट रचित अभिलेख तैयार कर फर्जी बीमा करा क्लेम भी पा लिया। सार्वजनिक भूमियों सहित नदी, पहाड़ और ग्राम पंचायत,वन विभाग की भूमियों पर भी फर्जी बीमा कराएं गए। वन विभाग की 900 बीघा भूमि पर नटवरलालों ने फसल बीमा करा लिए। पूरे मामले में बीमा कंपनी के अधिकारियों की मिली भगत से नटवरलालों को फर्जीवाड़ा करने में मदद मिली। बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक की मनमानी उजागर हुई तो केस दर्ज किया गया। मगर गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.