जमशेदपुर, मार्च 11 -- झारखंड राज्य फसल राहत योजना (जेआरएफआरवाई) रबी वर्ष 2022-23 के अंतर्गत योग्य किसानों के आवेदन के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी आशा टोप्पो ने सभी तरह के सत्यापन के बाद (फसल सत्यापन, भूमि सत्यापन, क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट, ई-केवाईसी), 37 योग्य आवेदक किसानों की सूची समिति के समक्ष प्रस्तुत की। उक्त अनुमोदित सूची के अन्तर्गत 37 किसानों को कुल 2,55,210 रुपए के आवंटन की मांग राज्य नोडल पदाधिकारी से किये जाने पर सहमति प्रदान की गई। उक्त राशि का आवंटन मिलने के पश्चात बीएफएमएस के माध्यम से योग्य किसानों की राशि स्थानांतरित की जा सकेगी। इसे जिला स्तरीय समन्वय समिति ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। बैठक में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.