लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की। फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर निर्धारित है, जबकि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 21 प्रतिशत ही बीमा कराया गया है। सीडीओ ने कृषि विभाग, बैंक अधिकारियों व बीमा कंपनी के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय तक लक्ष्य पूरा करें। फसल बीमा कराने के लिए किसानों को जागरूक करें। सीडीओ ने बताया कि गेहूं, मसूर और लाही-सरसों फसल बीमा में अधूसिचत हैं। किसान प्रीमियम जमा करके फसल बीमा करा सकते हैं। गेहूं के लिए 1,326 रुपये प्रति हेक्टेयर, सरसो के लिए 776 रुपये प्रति हेक्टेयर और मसूर के लिए 819 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। सीडीओ ने किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की है। सीडीओ ने बताया कि सभी केसीसी धारक किसानों से सहमति ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.