अलीगढ़, मई 30 -- फोटो, -गांव-गांव चौपाल में कृषि वैज्ञानिकों ने किया जागरूक -भारत सरकार के वैज्ञानिक किसानों से कर रहे संवाद अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2025 के तहत गांव-गांव चौपाल सज रही हैं। भारत सरकार के वैज्ञानिक किसानों से संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार को इगलास ब्लॉक के नौ गांव में किसानों के साथ संवाद किया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक जिले के चिह्नित गांवों में किसानों के साथ वैज्ञानिकों का संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड इगलास के सहारा कला, सहारा खुर्द, भटोई, बसई, नगला अहिवासी, नगला जार, तोछीगढ़, कारस और सीतापुर में कार्यक्रम हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्...