गोपालगंज, फरवरी 14 -- फुलवरिया। कोयलादेवा टोला श्रीनगर धुसा गांव में मक्का फसल को बकरी से नुकसान होने के विवाद में शुक्रवार को एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल राजकुमारी देवी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अमरजीत मांझी समेत 15 लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...