अलीगढ़, सितम्बर 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की पूरी मदद की जाएगी। फसल नुकसान का आंकलन पर मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही जो बेघर हो गए हैं, उन्हें योजना के तहत आवास दिए जाएंगे। ये कहना था प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का। गुरुवार को प्रभारी मंत्री ने टप्पल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित महाराजगंज, हामिदपुर में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित किया। टप्पल क्षेत्र आई बाढ़ के बाद जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसी के मकान में दरार आ गई तो किसी का मकान गिर गया। रास्ते पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। किसानों की फसल पानी में डूबने के बाद बर्बाद हो गई। किसान कर्जे में डूब गए हैं। बाढ़ के बाद घर-घर लोग बीमार हो रहे हैं। किसान पहले से फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.