मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी प्रतिमा देवी ने खुद की जमीन पर बुआई की गई फसल को मनबढ़ नहीं काटने दे रहे हैं। आरोप हैकि विपक्षी पट्टीदार है। कुछ वर्षों से लहंगपुर में रह रहा है। साथ ही एक पार्टी से भी जुड़ा है। लोगों को डरा धमका कर सम्पत्ति हड़प रहा है। छह मार्च को घर के सदस्य मजदूर लेकर खेत पर गए तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही फसल भी नहीं काटने दे रहे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को पत्रक सौंप विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...