बस्ती, दिसम्बर 2 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने फसल नष्ट करने व मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के नेदुला निवासी अनुराग चंद्र पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षियों ने गत 17 नवंबर को उनके खेत में बोई हुई सरसों की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया। जब वादी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बस्थनवा निवासी राजेन्द्र, दिनेश कुमार, महेन्द्र कुमार, श्यामलाल, धर्मराज, बंसीलाल, लालचन्द्र और राजबहादुर पर बलवा, मारपीट, फसल नष्ट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...