पीलीभीत, जनवरी 6 -- माधोटांडा। चकरोड बनाने के लिए फसल नष्ट करने का विरोध करने पर तीन लोगों ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। गमछे से फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा के गांव बांसबोझी के रहने वाले धर्मपाल पुत्र उमेदराम ने बताया कि 29 दिसंबर को वह चकपुर आनंदपुर में अपना खेत देखने गए थे। इस दौरान लाली सिंह, गुरजीत सिंह पुत्रगण रघुवीर सिंह और जसन सिंह लाली सिंह निवासी ढकिया केसरपुर उनके खेत की फसल नष्ट कर चकरोड पर डाल रहे थे। धर्मपाल ने मना किया। इस पर आरोपियों ने उनकी लाठी डंडे से मारपीट की। इस दौरान गमछे से गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। इससे धर्मपाल अचेत हो गए। डायल 112 से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने धर्मपाल की तहरीर पर लाली सिंह, गुरजीत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.