बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने खेत मे खड़ी फसल को नष्ट करने का विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जेवर बस स्टैंड गुर्जर कॉलोनी निवासी विध्या देवी ने बताया कि गत सात दिसंबर की दोपहर उन्हें सूचना मिली की कोई उनके खेत में दवाई लगा रहे है। जब वह गांव जौली स्थित अपने खेत पर पहुंची तो गांव निवासी सिद्धांत, विपिन खेत में दवाई लगा रहे थे। कमलेश, ऋषिपाल भी खेत पर मौजूद थे। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि खेत में कोई भी फसल नहीं होने देंगे। दोबारा फसल बोने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कीटनाशक डालकर उनकी सरसो की फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए। बताया कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.