प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं की फसल नष्ट करने की जानकारी पर खेत देखने पहुंचे किसान को दबंगों ने शनिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि घर से कुछ दूर पर गेहूं की फसल बोआई की। आसपास के लोगों ने बताया कि गेहूं की फसल को विपक्षियों ने नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और मफलर से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। राजेंद्र प्रसाद यादव की तहरीर पर कंधई पुलिस ने भैसौनी गांव निवासी आदर्श यादव, आकाश यादव, सुभाष यादव, उमाशंकर यादव, कृपाशंकर यादव के खिलाफ फिर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.