मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के बसौली जगरनाथ में गुरुवार को फसल देखने गई महिला पर हमला किया गया। मामले को लेकर जख्मी सुमित्रा देवी के पति उमेश कुमार यादव ने थाना में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी फसल देखने गई थी, जहां आरोपित महिला व उसकी बेटी ने पत्नी पर खुरपी से हमला कर दिया, जिसमें पत्नी का हाथ कट गया। थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...