हाजीपुर, मार्च 8 -- चेहराकलां। संवाद सूत्र कटहरा थाने के बकसामा गांव से फसल चुराने के आरोप में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें जख्मी अरविंद कुमार सिन्हा ने बयान दिया है कि वें अपने खेत में आलू निकाल रहे थे। बगलगीर जनार्दन प्रसाद सिंह अपने परिवार संग आ धमके। तंबाकू फसल चुराने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। जान से मार देने की नियत से हसुआ से वार किया गया। ग्रामीणों के बीच-बचाव से जान बची। मोबाइल एवं गले से सोने का चेन छीन लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस ने जनार्दन प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.