मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। फसल क्षति मुआवजा की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में महागठबंधन कार्यकर्त्ता द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों के साथ नाइंसाफी क्यों की जाती है। वक्ताओं ने कहा कि मोंथा चक्रवाती तूफान से किसानों के फसल को काफी क्षति हुई है। धरना प्रदर्शन में शामिल महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को यदि मुआवजा नहीं दी गई तो चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन कार्यकर्त्ता द्वारा इस संबंध में एक ज्ञापन सोंपा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...