मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रखंडों में बाढ़ के कारण क्षति हुई फसल की रिपोर्ट प्रमंडलीय कृषि कार्यालय को नहीं भेजी गई है। इस कारण किसानों को मुआवजा मिलने में देरी हो रही है। जिले के औराई, कटरा, गायघाट और सरैया के किसानों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। धान सहित अन्य खरीफ फसल बर्बाद होने से परेशान किसान मुआवजे के लिए कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं। इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश के कारण तिरहुत प्रमंडल के सभी छह जिलों में हजारों एकड़ भूमि में लगी खरीफ फसल बर्बाद हो गई। संयुक्त कृषि निदेशक, तिरहुत (जेडीए) सुधीर कुमार ने सभी जिलों के जिला कृषि पदाधिकारी से सर्वे कराकर रिपोर्ट देने को कहा था। एक महीने बीतने के बावजूद रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। जेडीए ने सभी डीएओ को रिमाइंडर भेजकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.