जौनपुर, दिसम्बर 31 -- महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। किसान अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर फसलों को तैयार करने में दिन रात पसीना बहा रहा है। उधर नीलगाय और छुट्टा पशुओं का झुंड तैयार फसलों को बर्बाद कर रहे है। जिससे किसान आहत हैं। किसानों का कहना है उनके खेतों में लगी फसल राम भरोसे है। सरकार की सारी योजनाएं फेल साबित हो रही हैं।सरकार इस लगाम लगाये नहीं तो किसान आंदोलन के साथ आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगे। क्षेत्र के राजपुर रूखार केवटली डेल्हूपुर, मितावा, सलामतपुर, तेजीबाजार, रसिकापुर, कंधी, सदरुद्दीनपुर,चरियाही, राजापुर, अमारी,चेती सहित दर्जनों गांव के किसानो की तैयार फसल सब्जी, आलू, मटर, सरसो, गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान नेता कृष्णा सिंह, अशोक सिंह, राजनाथ यादव, रमाशंकर उपाध्याय ने कहा कि सरकार नीलगायों और छुट्टा पशुओं की रोक...