फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- थाना एका क्षेत्र में एक वृद्ध किसान की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। वह गुरुवार की रात खेत पर गया था। उसका शव नाले पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगला पसी निवासी 70 वर्षीय किसान सुरेश चंद्र यादव गुरुवार शाम करीब तीन बजे साइकिल से नगला गुलरिया स्थित अपने खेतों पर सरसों की फसल की रखवाली करने गए थे। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे खेत के पास नाले के किनारे उनकी साइकिल पड़ी मिली। कुछ ही दूरी पर सुरेश यादव घायल अवस्था में पड़े मिले। उन्हें एका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.