कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर देहात। जिले में हो रही कड़ाके की सर्दी व शीतलहर हार्ट व स्वांस के मरीजों, बच्चों, बुजुर्गों व खेतों में रात में काम करने जाने वालों के लिए घातक साबित हो रही है। सोमवार रात में रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के बैरीसाल गांव के मजरा चित्ता नेवादा निवासी एक और बुजुर्ग की सर्दी लगने से जान चली गई। इनके सहित सप्ताह भर में सर्दी लगने व सीने में दर्द से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है । जनपद में पिछले एक सप्ताह से कोहरे व सर्दी का प्रकोप जारी है। बदले मौसम में जहां बुखार, जुकाम खासी के साथ सीने व पेट दर्द के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित मरीज बडी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसके साथ सर्द मौसम में हार्टअटैक के साथ ब्रेनस्ट्रोक का भी खतरा बढ़ गया है। कड़ाके की सर्दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.