शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव भरई निवासी दिनेश मौर्य ने पड़ोसी गांव के युवक पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दिनेश मौर्य के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे वह अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव घुयआई का एक युवक अवैध बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और पुराने मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया और खेत में छिपकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक एक सप्ताह पहले भी उसके साथ गाली-गलौज कर चुका है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी प्रार्थना पत्र की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...