ललितपुर, जनवरी 3 -- कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगर में अपने खेत पर रखवाली करने गए किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।ग्राम समोगर में रहने वाले 44 वर्षीय शोभाराम कुशवाहा रोज की भांति शुक्रवार रात नील गाय से अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। घर नहीं लौटने पर शनिवार सुबह उनकी पत्नी गिरजा कुशवाहा चाय लेकर खेत पर पहुंची। यहां टपरिया में उनरके पति अचेत अवस्था में पड़ेमिले। उनकी चीखपुकार सुनकर पास में रखवारी कर रहे ग्रामीण आए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत का कारण अज्ञात बताया गया है। मृतक के नाम लगभग चार एकड़ जमीन है। उसके दो लड़के हैं।

हिंदी ह...