मऊ, मार्च 13 -- मऊ। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला/प्रदर्शनी बुधवार को समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस आयोजन में जनपद के अलावा अन्य जनपदों से भी किसानों ने प्रतिभाग किया। फसल की अधिक उपज के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने उपाय सुझाए। साथ ही मोटे अनाज की उपज के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए चयनित किसान को लाभान्वित किया गया। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सूक्ष्म जीव विज्ञान के बारे में एनबीआईएम के वैज्ञानिकों ने विस्तार से जानकारी दी। किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.