सीवान, मार्च 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय के सभागार में भारत सरकार के उपक्रम केन्द्रीय भंडारण निगम के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला की शुरुआत सोमवार से हुई। एक निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पहल कृषि संवर्धन के तहत उत्पादकता बढ़ाने, वैज्ञानिक भंडारण के उपयोग व फसल कटाई के बाद के नुकसान को कम करने नामक विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को कई प्रकार की जानकारी दी गई। इसी क्रम में वक्ताओं ने बताया कि सेन्ट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन, सीडब्ल्यूसी, नवरत्न सेन्ट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, सीपीएसई एक वैधानिक निकाय है, जिसे वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन अधिनियम, 1962 के तहत स्थापित किया गया था। इसका उददेश्य सामाजिक रूप से जिम्मेदार व पर्यावरण अनुकूल तरीके से विश्वसनीय, लागत प्रभावी, मूल्य वर्धित, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.