मधेपुरा, फरवरी 18 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय के ई किसान सभा भवन में बीडीओ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसीय वार्षिक आवृत्ति चर्चा प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान फसल कटनी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे प्रखंड स्तर पर फसल कटनी कार्य में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण रावत ने फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया डेटा संकलन की शुद्धता और समयबद्ध रिपोर्टिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़े ही कृषि योजनाओं की सफलता की आधारशिला होते हैं।अंत में बीडीओ ने सभी कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य निष्पादन करने का निर्देश देते हुए बैठक का समापन...