जौनपुर, फरवरी 22 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज परिसर में शनिवार को फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना मोबिलाइजेशन ऑफ कॉलेज स्टूडेंट अभियान के तहत किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, स्लोगन, पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें कुल 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए और संकल्प लिया कि घर से खेत तक अवशेषों का सही उपयोग कर मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे। विशेषज्ञों ने बताया कि जनपद में मृदा का जीवांश कार्बन स्तर वर्तमान में 0.34 प्रतिशत है, जबकि सामान्य स्तर 0.85 से एक प्रतिशत होना चाहिए। अवशेष जलाने से...