हापुड़, दिसम्बर 6 -- कृषि विज्ञान केंद्र बाबूगढ़ हापुड़ द्वारा मोबिलाइजेशन ऑफ स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय ईवीएस बाबूगढ़ में हुआ। जिसमें पेंटिंग कंपटीशन एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। पेंटिंग कंपटीशन में डेढ़ सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम में व्याख्यान के माध्यम से छात्र छात्राओं को बताया गया कि पराली नहीं जलाएं। वह पराली का प्रयोग खेत में किस तरीके से करें। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र प्रभारी डॉ.अरविंद कुमार एवं केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। रितु शर्मा ने छात्रों को बताया कि यह पेंटिंग कंपटीशन फसल अवशेष प्रबंधन को जागरूक करने के लिए एक अच्छा मध्यम है। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ.नीलम ...