अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। वीपीकेएएस की ओर से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई। फसलों में होने वाले रोगों की पहचान और उनके प्रबंधन के तरीके भी बताए। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'पूर्वोतर क्षेत्र में आजीविका संवर्धन के लिए जलवायु-अनुकूल और टिकाऊ कृषि प्रौद्योगिकियां' विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहले दिन संस्थान की प्रौद्योगिकियों, मोटे अनाज व संभावित फसलों के उत्पादन, संरक्षित खेती व उत्तम कृषि पद्धतियों के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.