हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- मौदहा, संवाददाता। राजकीय कृषि बीज भंडार में शुक्रवार को ग्राम मकारांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। किसानों को विभिन्न फसलों को उगाने व फसलो में लगने वाले कीट एवं रोगों से बचाव, फसलों की बुवाई, उपचार, सिचाईं आदि के संबंध में जागरूकता किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीज भंडार प्रभारी संतोष कुमार ने रबी सीजन की फसलों में उपयोगी उन्नत कृषि तकनीक एवं कीटनाशक दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी ने बताया कि चना, मटर और मसूर की बुवाई के साथ अलसी की सहफसली खेती व जैविक खेती पर विशेष चर्चा की। यह भी बताया कि कीटों का प्रकोप होने पर समय रहते पहचानकर उचित दवा का प्रयोग किया जाना चाहिए। जिससे फसल उत्पादन सुरक्षित रहे। उन्होंने विभिन्न कीट नियंत्रण उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्...