शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। फसलों में खरपतवार नियंत्रण के लिए आवश्यक दवाएं अब आधे दामों में मिल सकेंगी। किसान अगले सप्ताह से किसान इन्हें कृषि रक्षा इकाइयों से आसानी से खरीद सकेंगे। कृषि रक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और दवाइयों का स्टॉक जिले के सभी केंद्रों पर भेजा जा रहा है। कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस बार किसानों को खरपतवार नाशक दवाओं पर की कीमत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे किसानों की लागत में बढोतरी होगी और समय पर फसलों को खरपतवारों से बचाने में मदद मिलेगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि गेहूं, चना, सरसों और अन्य फसलों के लिए आवश्यक खरपतवारनाशक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे दवाएं खरीदते स...