भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में मंगलवार को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों एवं पशुपालकों को जानकारियां दी गईं। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह को जयंती पर याद किया गया। उद्यान विशेषज्ञ डा. एके चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी पर प्रकाश डाला। ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों की रोजगार गारंटी, आजीविका अवसंरचना विकास एवं जल सुरक्षा की जानकारी दी। रबी फसलों में सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों जैसे उन्नत किस्मों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं एकीकृत कीट प्रबंधन पर प्रकाश डाला। पशुपालन विशेषज्ञ डा. योगेश कुमार यादव ने ठंड के मौसम में पशुओं की देखभाल, पौष्टिक आहार एवं सामान्य रोगों से बचाव की जानकारी दी। क...