सुल्तानपुर, मार्च 6 -- कुड़वार, संवाददाता खेतों में नीलगायों का आतंक इस कदर है कि तैयार फसल भी किसान के घर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। तमाम जुगाड़ करने के बाद भी किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। क्षेत्र में नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है । एक झुंड में नीलगायों की संख्या दर्जन भर से अधिक रहती है। धीरे-धीरे नीलगायों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गोमती नदी के किनारे-किनारे जंगल में नीलगायों की संख्या काफी हो गयी है। यहां से निकलकर नीलगाय गांव के जंगलों तक पहुंच रहे हैं। खेतों के साथ घर के बगल छोटे पेड़,सांग सब्जी को चट कर दे रहे हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए तमाम जुगाड़ लगा रहा है। खेतों के चारों तरफ सीमेंटेड पिलर व बांस की बल्ली के सहारे झटका मशीन का करंट दौड़ाया गया है। उसके बीच कंटीला तार भी लगाया गया है। इसके बावजूद भी खेतों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.