हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट गोल चबूतरे में भाकियू ने मासिक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें किसान दिवस की बैठक कुरारा के स्थान पर जिला मुख्यालय या विकास भवन में कराने की मांग की। इसके बाद समस्याओं का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मौदहा विकास क्षेत्र के भैस्ता सहित आधा दर्जन गांवों व मुस्करा विकास क्षेत्र के न्यूरिया, कुनेहटा सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में जंगली गोवंश द्वारा चट की जा रही फसलों को बचाने की पहल की मांग की गई। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा में होने वाली किसान दिवस की बैठक का आयोजन...