उरई, फरवरी 9 -- उरई। फसलों को हानिकारक कीटों से बचाने और किसानों की लागत कम करने के लिए कृषि विभाग द्वारा सोलर लाइट ट्रैप योजना शुरू की गई है। इसमें बिना किसी कीटनाशक के छिड़काव के ही खेतों में कीट पतंगों को नष्ट किया जा सकेगा। इसके लिए किसानों को 75 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी। कीटनाशकों से खेतों में होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। यह तकनीक न केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि किसानों को महंगे रासायनिक कीटनाशकों के बोझ से भी राहत दिलाएगी। कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि इसमें सरकार द्वारा किसानों को सोलर लाइट ट्रैप पर 75 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। मात्र 25 प्रतिशत की लागत देकर किसान इसे अपने खेतों में लगा सकते है। यह उपकरण दिन में सौर ऊर्जा से चार्ज होता है और रात होते ही स्वचालित रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.