गोंडा, जनवरी 29 -- गोण्डा। जिले में फसलों को कीटों से बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से सोलर लाइट ट्रैप को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह खेतों में रात के समय हानिकारक कीटों को आकर्षित कर नष्ट करने में सहायक होता है। इससे फसलों को होने वाला नुकसान काफी हद तक कम हो जाता है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह सोलर आधारित कीट नियंत्रण यंत्र पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल है। इसके उपयोग से रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। साथ ही फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। इससे न केवल कीटों का नियंत्रण होता है, बल्कि किसान उत्पादन लागत भी कम कर सकते हैं। 75 फीसदी अनुदान पर किसानों को मिलेगा : इस योजना के तहत किसानों को सोलर लैम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। शेष 25 प्रतिशत राशि किसानों को स्वयं वहन कर...