फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। चूहे और छछूंदर न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि इंसानों को भी खतरा पहुंचाने का काम करते हैं। संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान में चूहे, छछूंदर से फैलने वाले रोग से निपटने को उपाय बताये गये। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि चूहे फसलों की बुवाई से लेकर अनाज भंडारण तक किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। इस पर नियंत्रण करना जरूरी है। वरना यह भयंकर रूप ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोडेन्टस स्क्रब टाइफस बीमारी चूहे के बालों और कानो में पाये जाने वाले पिस्सू से होती है जो स्क्रब टाइफस ओरियन्टिया नामक बैक्टीरिया के कारण फैलती है। यह संक्रमित लार्वा माइटस कीट के काटने से इंसानों में फैलती है। इस संक्रमित कीट के काटने से दिवस के अंदर लक्षण नजर अने लगते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.