उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के एक स्कूल में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। साथ ही, किसानों को संगठित रहने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। महापंचायत में राकेश टिकैत ने सरकार को घेरते हुए कहा पूंजीपतियों ने देश में कब्जा कर लिया है। किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। इसलिए किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाकर अपनी फसलों के दाम बढ़वाने होंगे। उन्होंने कहा, भूमि अधिग्रहण किसानों का प्रमुख मुद्दा है। यहां का औद्योगिक क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। फैक्ट्रियां लगने से उनका गंदा पानी गांवों में जा रहा है। इससे गांव के गांव बर्बाद हो रहे हैं। लोग गंभीर बीमारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.