अमरोहा, दिसम्बर 3 -- जिले में फसलों की बंपर पैदावार लेने वाले किसान सम्मानित किए जाएंगे। फसलवार किसानों की सूची तैयार की जा रही है। दूध व बागवानी खेती में बेहतर उत्पादन लेने वाले पशुपालकों को भी सम्मानित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश के मुताबिक क्रॉप कटिंग के आधार पर फसलों का औसत उत्पादन निकाला जाता है। इसके आधार पर ही सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले किसानों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान दिया जाएगा। बताया कि गन्ना, गेहूं, धान, सरसों, उड़द व आलू आदि फसलों का औसत उत्पादन निकालकर सर्वाधिक उत्पादन लेने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि संबंधित विभागों से किसानों का चयन कर सूची मांगी गई है। 23 दिसंबर को चयनित किसानों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.