झांसी, फरवरी 21 -- सदर तहसील में प्रभारी डीएम जुनैद अहमद और एसएसपी ने शिकायतों को सुना। जिसमें निर्देश दिए कि फसलें खेतों में जो खड़ी है उनके कटते ही जहां भी चकरोड पर कब्जा हो, उसे हटवाएं। अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय के साथ गुणवत्ता से निस्तारण करें। कहा, आज रविवार को एसआईआर के लिए सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहें। प्रभारी डीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। उन्होंने निजी भूमि सहित सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद खाली खेतों में चकरोड आदि की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्ज़ा मुक्त कराएं। लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर प...