हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई, संवाददाता। दलहनी फसलों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों को निःशुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी। जायद निःशुल्क दलहन मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत बसंत कालीन गन्ने के साथ उर्द एवं मूंग की अंत: फसली खेती कर किसान दोहरा लाभ कमा सकेंगे। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि निशुल्क किट वितरण के माध्यम से दलहन उत्पादन बढ़ाकर किसानों को आमदनी बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे। उप निदेशक कृषि सतीश कुमार पांडे ने बताया कि जनपद में गन्ने के साथ उर्द के 1000 मिनीकिट तथा मूंग के 3429 मिनीकिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रयास से सहफसली खेती से न केवल उर्द-मूंग का उत्पादन मिलेगा, बल्कि गन्ने की पैदावार भी बढ़ेगी। इस वर्ष विभाग द्वारा 685.80 कुंतल मूंग बीज एवं 200 कुंतल उर्द बीज का वितरण किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.