गुड़गांव, नवम्बर 20 -- सोहना, संवाददाता। सोहना शहर का शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण किया गया था, अब अवैध पार्किंग और भीषण जाम का केंद्र बनकर रह गया है। चौक पर सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक वाहनों के खड़े होने का सिलसिला जारी रहता है, जिससे यहाँ से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। चौक के सौंदर्यीकरण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद इसकी हालत पहले से भी अधिक खराब हो गई है। चौक पर दिन भर में किसी भी समय जाम लग जाता है। अवैध पार्किंग के कारण चौक की चारों दिशाओं में बैठे दुकानदारों का कारोबार ठप होने की कगार पर पहुँच गया है। दोपहर बाद, खासकर शाम 4 बजे के बाद, फास्ट फूड बेचने वालों की रेहड़ियां रही-सही कसर पूरी कर देती हैं। इसके अलावा, चौक पर बनी लोहिया धर्मशाला में होने वाले कार्यक...