लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- चपरतला, संवाददाता। नवीन गल्ला मंडी मैगलगंज में फल व सब्जी कारोबार को सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 10 दुकानों का आवंटन बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि उपनिदेशक (प्रशासन एवं विपणन) राम जी मिश्रा ने की। मंडी परिसर में आयोजित बोली प्रक्रिया में स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारदर्शी तरीके से बोली लगाकर दुकानों का अंतिम आवंटन किया गया। बोली प्रक्रिया न्यूनतम 6 लाख रुपये से शुरू हुई और प्रतिस्पर्धी बोली के बीच अधिकतम 12 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंची। आवंटन में सामाजिक प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखते हुए अनुसूचित जाति के लोगों को 2 दुकानें, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग और 5 सामान्य वर्ग के आवेदकों को दुकानें मिलीं कार्यक्रम में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, मंडी सच...