लखनऊ, फरवरी 7 -- अलीगंज क्षेत्र में ऑनलाइन फल सप्लाई का झांसा देकर एक दुकानदार से 55 हजार रुपये से अधिक की धोखाधडी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर अलीगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। कपूरथला निवासी प्रकाश कुमार यादव की फल की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले कॉल आई। कॉलर ने खुद को फ्रूट सप्लायर बताते हुए फल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने पहले सैंपल भेजने के नाम पर 3000 रुपये मांगे। जिसमें से 300 रुपये भेजने के बाद शेष 2700 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर डिलीवरी चार्ज, सामान की लागत और अन्य मदों में 55,240 रुपये ले लिए। फिर न तो सामान आया और न ही रकम वापस की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.