लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उद्यान, कृषि विपणन तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश में फल-शाकभाजी व पुष्प के अलावा औषधीय एवं मसालों के उत्पादन की अलग-अलग कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उद्यान निदेशालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए श्री सिंह ने अधिकारियों को इस दिशा में तेज कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में औद्यानिक क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस दौरान उन्होंने औद्यानिक फसलों का आंकड़ा संकलित करने के साथ-साथ यूरोपीय एवं जापान आदि देशों में निर्यात के लिए फसलों और आपूर्तिकर्ताओं की पहचान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक निर्यात प्रोत्साहन बोर्ड को एपीडा के साथ एक वर्कशॉप आयोजित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.