भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जोगसर थाना क्षेत्र में रहने वाले फल व्यवसायी विक्की साह के आत्महत्या मामले में उसके पिता के बयान पर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। बड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने मोहल्ले में रहने वाले विक्की साह का शव रविवार को फंदे से लटका मिला था। उसके कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया था। सुसाइड नोट में विक्की ने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का भी आरोप लगाया था कि लेकिन कमरा अंदर से बंद होने और सुसाइड नोट बरामद होने की वजह से फिलहाल उस तरह के आरोप पर कार्रवाई नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो सकेगा कि फल व्यवसायी की मौत कैसे हुई। गौरतलब है कि घंटाघर के पास विक्की अपने पिता के साथ फल बेचता था। वह फल का थोक विक्रेता भी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.