भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शनिवार को घंटाघर के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान फल विक्रेता महेश साह की मौत मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। मृतक के परिजनों ने कहीं लिखित शिकायत नहीं की है। उधर घटना के बाद टायर जलाकर सड़क जाम करने और हंगामा करने वालों के विरुद्ध पुलिस की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं की गई है। गौरतलब है कि घटना के बाद मृतक के परिजनों और अन्य फल विक्रेताओं ने हंगामा किया था। टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया था। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को शांत कराया था। उनका आरोप था कि पुलिस अधिकारी की फटकार की वजह से ही फल विक्रेता को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण, दूसरे दिन सामान्य रहा माहौल फल विक्रेता की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम से ही पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.